सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

ज़मीनी हकीकत से कटे हैं राहुल गांधी- नवजोत कौर सिद्धू

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 08:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

 नवजोत कौर सिद्धू
नवजोत कौर सिद्धू

कोयंबटूर । डेस्क: कोयंबटूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ बताया. सिद्धू ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की निष्क्रियता पंजाब में कांग्रेस को खत्म कर रही है और उनके करीबी लोग चुनाव के टिकट बेचने में व्यस्त हैं. 


उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों से वह राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रही थीं ताकि उन्हें पंजाब इकाई में चल रहे भ्रष्टाचार और अन्याय के बारे में बता सकें, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया.

विज्ञापन


नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि उन्हें अपने नीचे हो रही गतिविधियों की जानकारी नहीं है, तो वह उस पद के योग्य नहीं हैं. 


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए. राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी की प्रशंसा की. 


सिद्धू ने कहा कि पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगाया जा सकता, जबकि राहुल गांधी के इर्द-गिर्द केवल भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा है जो ईमानदार कार्यकर्ताओं की आवाज उन तक नहीं पहुंचने देते.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP