रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पीएम मोदी स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं- प्रियंका गांधी

C

CG Khabar

05 फ़र. 2026, 04:16 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

प्रियंका गांधी वाड्रा
प्रियंका गांधी वाड्रा

नई दिल्ली । डेस्क: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उस बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने इन दावों को 'पूरी तरह झूठ' करार देते हुए प्रधानमंत्री पर स्पीकर के पीछे छिपने का आरोप लगाया है. 


प्रियंका गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री को नुकसान पहुँचाने की कोई योजना नहीं थी और सरकार केवल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस तरह के बहाने बना रही है.

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने कड़े शब्दों में कहा, "अगर आप अपने सदस्यों को ऊल-जुलूल बातें करने की अनुमति देंगे, तो विपक्ष विरोध करेगा ही. प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं. क्या सिर्फ इसलिए कि तीन महिला सांसद उनके बेंच के सामने खड़ी थीं, उन्हें खतरा महसूस हुआ? यह सब बकवास है." 


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री में सदन का सामना करने की हिम्मत नहीं है, इसलिए स्पीकर से इस तरह के बयान दिलवाए जा रहे हैं.


इस बीच, राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए लिखा, "बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली. खैर, जो उचित समझा, वही किया." 


कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी इस मामले में सरकार को घेरा है. पवन खेड़ा ने दलित सांसद वर्षा गायकवाड़ के आचरण पर सवाल उठाने के लिए भाजपा पर निशाना साधा, वहीं निलंबित सांसद मणिकम टैगोर ने प्रधानमंत्री को 'कमजोर' बताते हुए कहा कि वे बहस करने के बजाय महिला सांसदों पर आरोप लगाकर संसद से भाग रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP