पिनाराई विजयन को ED का ₹466 करोड़ का नोटिस
कोच्चि । डेस्क: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को KIIFB मसाला बॉन्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) से बड़ा झटका लगा है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस संबंध में विजयन को ₹466 करोड़ का नोटिस जारी किया है.
फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत, विजयन के अलावा केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस आइज़ैक और पूर्व मुख्य सचिव के.एम. अब्राहम को भी नोटिस भेजा गया है. बताया गया है कि FEMA के तहत जांच पूरी होने के 10 से 12 दिन बाद यह नोटिस जारी किया गया है, लेकिन किसी को भी व्यक्तिगत रूप से पेश होने की आवश्यकता नहीं है.
यदि KIIFB मसाला बॉन्ड मामले में मात्रात्मक उल्लंघन का आरोप सिद्ध होता है, तो विजयन और अन्य पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. KIIFB (केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड) केरल की सबसे बड़ी एजेंसी है जो बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश करती है.