रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

'फिलिस्तीन को बीच राह छोड़ा', PM के इजरायल दौरे पर कांग्रेस ने कहा

C

CG Khabar

24 फ़र. 2026, 07:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर फिलिस्तीनियों का साथ छोड़ने का बड़ा आरोप लगाया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित इजरायल दौरे की आलोचना करते हुए कहा कि एक तरफ गाजा में नागरिकों पर हमले जारी हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री अपने 'मित्र' बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने जा रहे हैं. 


रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मोदी सरकार फिलिस्तीन के मुद्दे पर केवल पाखंडपूर्ण और दिखावटी बयानबाजी करती है, जबकि जमीनी हकीकत में उसने उन्हें पूरी तरह भुला दिया है. उन्होंने याद दिलाया कि भारत 18 नवंबर 1988 को फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में से एक था, लेकिन वर्तमान सरकार उस विरासत को दरकिनार कर रही है.

विज्ञापन



जयराम रमेश ने पीएम मोदी के इस दौरे को 'अडानी कनेक्शन' से जोड़ते हुए भ्रष्टाचार और इजरायल के आंतरिक विवादों का भी जिक्र किया. 


उन्होंने कहा कि इजरायली प्रधानमंत्री खुद भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं और वहां न्यायपालिका की स्वतंत्रता को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं. 


रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल में विपक्ष ने भी पीएम मोदी के संसद (नेसेट) संबोधन के बहिष्कार की चेतावनी दी है, क्योंकि वे प्रोटोकॉल के तहत सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को आमंत्रित न किए जाने से नाराज हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंच रहे हैं, जहां वे राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और पीएम नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP