रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाकिस्तान के भिखारी विदेशों में मांग रहे हैं भीख

पाकिस्तान के भिखारी विदेशों में मांग रहें हैं भीख

C

CG Khabar

20 दिस. 2025, 01:17 AM 1 मिनट में पढ़ें 4

पाक भिखारी
पाक भिखारी

नई दिल्ली । डेस्क: पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली और वहां बढ़ती भिखारियों की संख्या अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए गले की हड्डी बन गई है. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब ने मक्का और मदीना जैसे पवित्र स्थलों पर संगठित रूप से भीख मांगने के आरोप में लगभग 56,000 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया है. 


केवल सऊदी अरब ही नहीं, बल्कि संयुक्त अरब अमीरात ने भी अपराधों और इसी तरह की असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा नियमों को कड़ा कर दिया है.

विज्ञापन


सऊदी प्रशासन का कहना है कि तीर्थयात्रा और पर्यटन वीजा का दुरुपयोग कर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक वहां भीख मांग रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यवस्था और सुरक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. 


पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी के आंकड़ों से पता चलता है कि सरकार ने साल 2025 में ही इन संगठित भिखारी सिंडिकेट्स को रोकने के लिए हवाई अड्डों पर 66,154 यात्रियों को विदेश जाने से रोका, लेकिन इसके बावजूद यह समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है. 


खाड़ी देशों की इस सख्त कार्रवाई और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई इन खबरों ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर पाकिस्तान की छवि को बड़ा नुकसान पहुँचाया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP