शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ओडिशा: 7वीं की छात्रा से दरिंदगी, निजी स्कूल के 5 शिक्षक गिरफ्तार

C

CG Khabar

22 फ़र. 2026, 09:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

गैंगरेप
गैंगरेप

केंद्रपाड़ा । डेस्क: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक निजी स्कूल के पांच शिक्षकों को 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार 21 फरवरी, 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया. यह कार्रवाई राजकनिका थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता और जिला बाल कल्याण समिति की शिकायतों के आधार पर की है.


पुलिस के अनुसार, सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने अपने माता-पिता को बताया था कि आरोपी शिक्षक लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहे थे. 

विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने बाल कल्याण समिति से संपर्क किया. समिति की सदस्य स्वागतिका पात्रा ने बताया कि 18 फरवरी को शिकायत मिलने के बाद 48 घंटे तक प्रारंभिक जांच की गई, जिसके बाद मामला पुलिस को सौंप दिया गया. 


समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को भी इस मामले की अलग से जांच करने के निर्देश दिए हैं.


राजकनिका थाना प्रभारी संजय मल्लिक ने बताया कि पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है और आरोपी शिक्षकों व पीड़िता दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. 


पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर पांचों शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. 


इस बीच, विपक्षी दल बीजू जनता दल ने भी केंद्रपाड़ा एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP