शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

अब PNG कनेक्शन होने पर नहीं मिलेगा LPG, सरकार ने बदला नियम

C

CG Khabar

14 मार्च 2026, 05:00 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

Indane Gas
Indane Gas

नई दिल्ली । डेस्क: भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू रसोई गैस के उपयोग को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है. मंत्रालय द्वारा जारी नए संशोधित आपूर्ति आदेश के अनुसार, अब जिन उपभोक्ताओं के घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, वे घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर नहीं रख सकेंगे. 


सरकार ने ऐसे ग्राहकों के लिए सिलेंडर रखने, नया कनेक्शन लेने या रिफिल बुक करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है.


इस संशोधन के तहत सरकारी तेल कंपनियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उन उपभोक्ताओं को एलपीजी कनेक्शन या रिफिल की सुविधा न दें, जिनके पास पहले से पीएनजी की सुविधा मौजूद है. 


मंत्रालय के इस कदम का उद्देश्य ऊर्जा संसाधनों का सही आवंटन सुनिश्चित करना और रसोई गैस के वितरण तंत्र में पारदर्शिता लाना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP