रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

हमले का देंगे ऐसा जवाब जो कभी देखा न होगा- नेतन्याहू

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 08:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

नेतन्याहू
नेतन्याहू

नई दिल्ली । डेस्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान की धमकियों का कड़ा जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यदि उनके देश पर हमला हुआ, तो इजरायल पीछे नहीं हटेगा. नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि ईरान को ऐसी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जिसे उसने पहले कभी नहीं देखा. 


यह बयान तब आया है जब ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की सुरक्षा को लेकर तेहरान ने अपने विरोधियों को आगाह किया था. ईरान का कहना था कि खामेनेई पर किसी भी तरह का हमला पूरे देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा.

विज्ञापन


दरअसल, ईरान पिछले कुछ समय से आंतरिक विद्रोह और सरकार विरोधी प्रदर्शनों से जूझ रहा है. ईरान इन प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ होने का आरोप लगाता रहा है. 


इसी तनाव के बीच इजरायली प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा कि वे ईरान की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और किसी भी हिमाकत का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा. 


दूसरी ओर, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने देश की आर्थिक बदहाली के लिए अमेरिकी प्रतिबंधों को जिम्मेदार ठहराया है. 


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के प्रदर्शनकारियों का खुलकर समर्थन किया है, जिससे क्षेत्र में सैन्य और कूटनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP