शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

NEET पेपर लीक प्रदर्शन: FIR वापसी पर दिल्ली पुलिस को आदेश का इंतजार

C

CG Khabar

26 जुल. 2026, 05:31 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

FIR
FIR

नई दिल्ली । डेस्क: नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शनों के दौरान दर्ज मुकदमों को वापस लेने के केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह सक्षम प्राधिकरण से आधिकारिक दिशानिर्देश मिलने के बाद ही कोई आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 20 जुलाई को हुई हिंसा और प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में नई दिल्ली जिले के विभिन्न थानों में अब तक 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं.


हाल ही में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सत्तारूढ़ पार्टी के प्रवक्ताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता में प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस वापस लेने तथा मांगों पर लिखित आश्वासन देने की घोषणा की गई थी. 

विज्ञापन


हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि एफआईआर वापसी की प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद झड़पों के पीछे की बड़ी साजिश की जांच पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.


जांच एजेंसी सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स और गवाहों के बयानों की मदद से पूरी घटनाक्रम को खंगाल रही है. 


चेहरे की पहचान करने वाली तकनीक (FRS) के जरिए 2,500 से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्धों की पहचान भी की गई है. 


20 जुलाई की हिंसा में 200 से अधिक पुलिसकर्मी और 70 प्रदर्शनकारी घायल हुए थे, साथ ही सरकारी संपत्ति को भी भारी नुकसान पहुंचा था. पुलिस के मुताबिक, आपराधिक साजिश और हिंसा को भड़काने वालों की पहचान के लिए जारी विस्तृत जांच बिना किसी रुकावट के चलती रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP