शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

नवागढ़: खैरताल शिव मंदिर तोड़फोड़, आरोपी शेख अनवर गिरफ्तार

C

CG Khabar

18 फ़र. 2026, 04:54 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

गिरफ्तार
गिरफ्तार

जांजगीर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरताल स्थित शिव मंदिर में 16 फरवरी को मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी खैरताल निवासी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन (30) ने पूछताछ में नशे की हालत में मूर्तियों को खंडित करने की बात कबूल की.


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया. आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.


घटना के बाद गांव में चिंता और आक्रोश का माहौल रहा, लेकिन पुलिस की तेज कार्रवाई से स्थानीय लोग संतुष्ट हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और मूर्तियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP