सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

नागपुर में निर्माणाधीन मंदिर गेट का स्लैब गिरा

C

CG Khabar

09 अग. 2025, 11:22 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

नागपुर मंदिर गिरा
नागपुर मंदिर गिरा

नागपुर । डेस्क: नागपुर के कोराडी में महालक्ष्मी जगदंबा देवस्थान के निर्माणाधीन गेट का स्लैब शनिवार रात 8 बजे गिरने से 17 मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. 


सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

विज्ञापन


पुलिस, अग्निशमन दल और आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. 


एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं. 


जिला कलेक्टर विपिन इतानकर और उप पुलिस आयुक्त निकेतन कदम बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. 


स्लैब गिरने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, और विशेषज्ञ जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP