मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

ईरान में लापता अमेरिकी कर्नल सुरक्षित बचाए गए

C

CG Khabar

05 अप्रै. 2026, 07:44 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

 F-15E
F-15E

नई दिल्ली । डेस्क: शुक्रवार को ईरान द्वारा मार गिराए गए अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल लड़ाकू विमान के लापता पायलट को एक बेहद साहसी ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बचा लिया गया है. दो अमेरिकी अधिकारियों ने रविवार को इस बचाव अभियान की पुष्टि की है. 


इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया कि अमेरिकी सेना ने इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण खोज और बचाव अभियानों में से एक को अंजाम देकर अपने एक सम्मानित कर्नल को बचा लिया है. 

विज्ञापन


ट्रंप के अनुसार, यह जांबाज अधिकारी ईरान के खतरनाक पहाड़ों में शरण लिए हुए था और फिलहाल घायल है, लेकिन सुरक्षित है.


यह बचाव अभियान ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है. 


ईरान ने हाल ही में दो अमेरिकी सैन्य विमानों को मार गिराकर अपनी प्रतिरोधक क्षमता का प्रदर्शन किया था, जिसमें F-15E के अलावा एक A-10 अटैक एयरक्राफ्ट भी शामिल था. 


ट्रंप ने बताया कि इस रेस्क्यू मिशन में दर्जनों विमान शामिल थे और अमेरिकी सेना 24 घंटे पायलट की लोकेशन पर नजर रख रही थी. 


गौरतलब है कि ईरान ने 'दुश्मन पायलट' को पकड़वाने वाले के लिए इनाम की घोषणा भी की थी, लेकिन अमेरिकी कमांडो ने इस हाई-प्रोफाइल मिशन को सफलतापूर्वक पूरा कर पायलट को सुरक्षित निकाल लिया. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

बढ़ती महंगाई और बंद होती फैक्ट्रियों को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना

15 मिनट पहले

दिल्ली में इमारत ढही
देश-विदेश

दिल्ली के विवेक विहार में जमींदोज हुई पुरानी इमारत, 3 साल की बच्ची और एक शख्स की मौत

31 मिनट पहले

जेन्सन हुआंग- Nvidia के पूर्व अधिकारी जिन्होने इस्तीफा दिया है
देश-विदेश

ट्रंप और मस्क की पैरवी भी बेअसर, जेन्सेन हुआंग की वापसी के दरवाजे बंद

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- टिहरी गढ़वाल
देश-विदेश

उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 घायल

2 घंटे पहले

यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट
देश-विदेश

मिडिल ईस्ट पहुंचा अमेरिका का तीसरा महाविनाशक पोत, क्या फिर भड़केगी ईरान से जंग?

7 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP