सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कराची में US कॉन्सुलेट के पास भारी हिंसा, 10 लोगों मौत, 70 घायल

C

CG Khabar

01 मार्च 2026, 06:45 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

कराची
कराची

कराची । डेस्क: अमेरिकी और इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान सहित दुनिया के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे हैं. पाकिस्तान के कराची शहर में रविवार सुबह अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक लोग घायल हो गए. 


प्रदर्शनकारी माई कोलाची रोड पर स्थित दूतावास की इमारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने फायरिंग और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. 

विज्ञापन


हिंसा की लहर उत्तर में गिलगित-बाल्टिस्तान तक फैल गई है, जहाँ स्कार्दू में प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र (UN) के कार्यालय को आग के हवाले कर दिया और विभिन्न झड़पों में 7 अन्य लोगों की जान चली गई. 


राजधानी इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करते हुए 'रेड ज़ोन' को पूरी तरह सील कर दिया गया है. 


पाकिस्तान के अलावा इराक की राजधानी बगदाद में भी तनाव चरम पर है, जहाँ काले कपड़े पहने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर धावा बोलने का प्रयास किया और अमेरिकी सेना की वापसी की मांग की. 


वहीं, भारत में कश्मीर के श्रीनगर में भी हजारों शिया मुस्लिमों ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की. ईरान में खामेनेई के निधन पर तीन दिवसीय शोक की घोषणा की गई है, जबकि वैश्विक स्तर पर बढ़ते इस तनाव ने मध्य पूर्व और दक्षिण एशिया में सुरक्षा चिंताओं को गहरा कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP