शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी समेत सभी की पहचान

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार को मारे गये माओवादियों की पहचान हुई

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2025, 02:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

माओवादियों की पहचान
माओवादियों की पहचान

दंतेवाड़ा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर भैरमगढ़ इलाके में शनिवार को हुई मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की पुलिस ने पहचान कर ली है.


पुलिस का दावा है कि अम्बेली ब्लास्ट का मास्टर माइंड 5 लाख रुपए के ईनामी माटवाड़ा LOS कमाण्डर एसीएम अनिल पूनेम भी इस मुठभेड़ में मरा गया है.

विज्ञापन


उसके साथ एक महिला और एक पुरुष माओवादी भी मारे गए हैं.पुलिस ने बताया कि सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ में अब तक 3 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं, जिनकी शिनाख्त की कार्यवाही पूर्ण हो गई है.मुठभेड़ स्थल से 2 नग 12 बोर राइफल, 1 नग सिंगल शॉट राइफल सहित अन्य हथियार व विस्फोटक सामग्री भी बरामद हुई हैमुठभेड़ में 3 माओवादी मारे गये थे

जिला बीजापुर के इन्द्रावती क्षेत्रान्तर्गत जंगल में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ एवं कोबरा 210, 202 की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी.


अभियान के दौरान शनिवार सुबह 9 बजे इन्द्रावती क्षेत्र के जंगल पहाड़ में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो रूक-रूक कर चलती रही. देर शाम मुठभेड़ थमी.


मुठभेड़ के बाद सभी टीमों के द्वारा सर्च करने पर 1 महिला माओवादी सहित कुल 3 माओवादियों के शव, हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हई थी.


मारे गये माओवादियों की पहचान अनिल पुनेम, एसीएम, एलओएस कमाण्डर और पालो पोड़ियाम, माटवाड़ा एलओएस सदस्य एंव दीवान मड़कम, माटवाड़ा एलओएस सदस्य के रूप मे हुई है.


पुलिस का कहना है कि एक पर पांच लाख एंव दो पर एक-एक लाख की राशि घोि घोषित थी..




यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP