शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

मानसून खत्म, छत्तीसगढ़ में 1140.1 mm औसत वर्षा दर्ज

C

CG Khabar

30 सित. 2025, 04:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

बस्तर में बाढ़
बस्तर में बाढ़

रायपुर । संवाददाता: इस मानसून 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में 1140.1 mm औसत वर्षा दर्ज की गई है. इस मानसून में छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1562.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है. बेमेतरा जिले में सबसे कम 527.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है.


रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1030.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 920.5 मि.मी., गरियाबंद में 1096.9 मि.मी., महासमुंद में 958.8 मि.मी. और धमतरी में 1057.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.

विज्ञापन


बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1132.4 मि.मी., मुंगेली में 1113.3 मि.मी., रायगढ़ में 1334.9 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1074.5़ मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1351.2 मि.मी., सक्ती में 1241.9 मि.मी., कोरबा में 1117.0 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1038.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 884.8 मि.मी., कबीरधाम में 808.0 मि.मी., राजनांदगांव में 974.5 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1415.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 874.1 मि.मी. और बालोद में 1251.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 760.2 मि.मी., सूरजपुर में 1142.5 मि.मी., बलरामपुर में 1520.0 मि.मी., जशपुर में 1056.5 मि.मी., कोरिया में 1195.1 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1075.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है.


बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1531.1 कोंडागांव जिले में 1100.3 मि.मी., कांकेर में 1321.9 मि.मी., नारायणपुर में 1397.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1552.8 मि.मी., और सुकमा जिले में 1205.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है.


इसके बाद से जो वर्षा होगी उसे मानसून के बाद की वर्षा के रूप में दर्ज किया जायेगा.


इस बार मानसून में बस्तर में बाढ़ ने काफी कहर बरपाया है. छत्तीसगढ़ में कई छोटी पुलिया बह गई. 


बस्तर के निवासी अब भी बाढ़ की विभिषिका को झेल रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP