सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

लोकतंत्र की बड़ी जीत, केंद्र की साजिश हुई नाकाम- प्रियंका गांधी

C

CG Khabar

18 अप्रै. 2026, 07:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 के गिरने को 'लोकतंत्र की बड़ी जीत' करार दिया है. नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार संघीय ढांचे को बदलने और लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही थी. 


प्रियंका गांधी ने कहा कि कल जो हुआ वह संविधान और देश की एकता की जीत है, जिसने सत्ता पक्ष के मंसूबों को रोक दिया.

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने विधेयक के पीछे की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे सत्ता में बने रहने की एक 'साजिश' बताया. 


उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं का इस्तेमाल राजनीतिक टूल के रूप में करना चाहती थी ताकि चुनाव में इसका लाभ मिल सके. 


उन्होंने केंद्र को घेरते हुए कहा कि यह सरकार के लिए एक 'काला दिन' है क्योंकि उन्हें पहली बार वह झटका लगा है जिसके वे हकदार थे. 


प्रियंका ने मांग की कि सरकार 2023 के पुराने विधेयक को वापस लाए और उसमें आवश्यक संशोधन कर महिलाओं को तुरंत उनके अधिकार दे, न कि इसे अन्य मुद्दों से जोड़कर भ्रमित करे.


दूसरी ओर, भाजपा ने कांग्रेस के इन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. 


सांसद कंगना रनौत ने कहा कि बिल के गिरने से महिलाएं निराश हुई हैं, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है कि यह भविष्य में पारित होगा.


वहीं, सांसद रेखा शर्मा ने कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वे गंभीर होते तो यह बिल दशकों पहले पास हो गया होता. उन्होंने राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला. लोकसभा में बिल के गिरने के बाद अब दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है, जो आगामी चुनावों के लिए राजनीतिक ध्रुवीकरण का संकेत दे रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
अमित शाह- फाइल फोटो
देश-विदेश

विदेश में भारत को बदनाम करने से सत्ता नहीं मिलेगी, राहुल गांधी गांवों का दौरा करें: अमित शाह

एक घंटा पहले

ललित मोदी
देश-विदेश

लंदन को घर मानने वाले IPL के संस्थापक ललित मोदी अब बने ब्रिटिश नागरिक

4 घंटे पहले

Police Encounter
देश-विदेश

प. बंगाल: कांस्टेबल पर हमला करने वाला रतन शेख पुलिस की गोली से ढेर, CM बोले- क्या पुलिस मिठाई खिलाए?

5 घंटे पहले

CRPF- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

सुकमा के मोर्चे से हटी CRPF की 1 बटालियन, अब मणिपुर में संभालेगी सुरक्षा की कमान

5 घंटे पहले

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी सरकार घटाएगी सरकारी छुट्टियां, 50 से घटकर 40 हो सकती है संख्या

9 घंटे पहले

अखिलेश यादव- सपा प्रमुख
देश-विदेश

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने मांगी 181 सीटें- अखिलेश यादव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP