रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

6 वर्षीय बच्ची से रेप, विरोध में मंडीदीप में 10 KM लंबा सड़क जाम

C

CG Khabar

24 नव. 2025, 05:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

मंडीदीप सड़क जाम
मंडीदीप सड़क जाम

भोपाल । डेस्क: मध्य प्रदेश के मंडीदीप औद्योगिक नगरी में सोमवार को 6 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में स्कूल के बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की.


इस विरोध प्रदर्शन के चलते राजमार्ग के दोनों ओर कई घंटों तक वाहनों का 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. यातायात को बहाल करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देकर प्रदर्शन समाप्त करने के लिए राजी किया.

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर सलमान नाम के आरोपी ने पीड़िता को उसके घर के पास से फुसलाया. वह उसे पास के वन क्षेत्र में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और रोती हुई बच्ची को छोड़कर मौके से फरार हो गया. 


कुछ देर बाद पीड़िता के माता-पिता और अन्य लोगों ने उसे जंगल में पाया और तुरंत भोपाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.


पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन यह खबर लिखे जाने तक वह फरार था. पुलिस ने फरार आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को ₹10,000 का इनाम देने की भी घोषणा की है. इस बीच, अस्पताल में इलाजरत पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP