रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मध्य प्रदेश: डकैती के दौरान महिला से गैंगरेप

C

CG Khabar

12 जुल. 2026, 08:18 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

गैंगरेप
गैंगरेप

अलीराजपुर । डेस्क: मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहाँ बोरी थाना क्षेत्र के एक गाँव में हथियारों से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि घर में मौजूद एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली वारदात शुक्रवार देर रात की है. अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) रघुवंश कुमार सिंह ने बताया कि रात के समय 5-6 नकाबपोश बदमाशों का एक गिरोह जबरन एक घर में दाखिल हुआ. उस वक्त घर में करीब 40 वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ मौजूद थी. 

विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आया है कि डकैतों में से दो आरोपियों ने महिला के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया.

 

बताया जा रहा है कि जब पीड़ित महिला ने इस हैवानियत का विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की. आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी को बंदूक की नोंक पर जान से मारने की धमकी दी. 


इसके बाद दरिंदों ने महिला के साथ अमानवीय क्रूरता करते हुए उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश घर में रखे नकदी, सोने और चांदी के जेवरात समेटकर मौके से फरार हो गए.


शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इस खौफनाक घटना की भनक लगी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और लहूलुहान हालत में पीड़ित महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से सभी आवश्यक साक्ष्य और सबूत जुटा लिए हैं. प्राथमिक तौर पर मामला डकैती और दरिंदगी का लग रहा है. फरार आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP