रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

मध्य प्रदेश: एथेनॉल उत्पादन के रियायती चावल को PDS में खपाया जा रहा- खड़गे

C

CG Khabar

11 जुल. 2026, 05:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

खड़गे
खड़गे

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को मध्य प्रदेश में कथित एथेनॉल घोटाले की खबरों को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में मध्य प्रदेश "भ्रष्टाचार और लूट का केंद्र" बन चुका है. खरगे ने इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं.


कांग्रेस अध्यक्ष ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एथेनॉल उत्पादन के लिए मिलने वाले रियायती चावल को वापस सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खपाया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि जो अनाज कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं और किशोरियों के पोषण के लिए इस्तेमाल होना था, उसे मुनाफाखोरी के खेल में डायवर्ट कर दिया गया.  

विज्ञापन


खरगे के मुताबिक, करीब 1,200 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले में राइस मिलर्स, एथेनॉल माफिया और सरकारी मशीनरी की मिलीभगत से 5 लाख मीट्रिक टन चावल का हेरफेर किया गया है.


रिपोर्ट्स के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया है, जो एथेनॉल प्लांटों को दिए जाने वाले रियायती अनाज को निजी मिलर्स को बेचकर वापस सरकारी गोदामों में रीसायकल करने के रैकेट की जांच कर रही है.


अपने बयान में खरगे ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने उज्जैन में हुए एक कथित भूमि घोटाले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उन क्षेत्रों में जमीनों की खरीद-फरोख्त की गई जहां सरकारी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं और हाईवे कॉरिडोर प्रस्तावित थे. 


उन्होंने कहा कि "व्यापम" से शुरू हुआ भ्रष्टाचार का यह सिलसिला अनगिनत पेपर लीक और घोटालों के बाद भी आज तक नहीं रुका है और सत्ता के अहंकार में जवाबदेही की अवधारणा को पूरी तरह से कुचल दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP