शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

आप पर झाड़ू फेरते हुए दिल्ली में कमल खिला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की करारी शिकस्त के साथ कमल खिला

C

CG Khabar

08 फ़र. 2025, 03:45 PM 4 मिनट में पढ़ें 3

दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत
दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत

नई दिल्ली | डेस्कः दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देते हुए भाजपा ने बाजी मार ली है. दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटे हैं. 70 में से 48 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है जबकि आप 22 सीटों पर सिमट कर रह गयी है.


एक तरफ जहां भाजपा ने 27 साल बाद स्पष्ट बहुमत के साथ दिल्ली विधानसभा में वापसी की है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के खाते में इस चुनाव में भी एक भी सीट नहीं आयी. 

विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा को आप से 3.6% ज्यादा वोट मिले। इस बार भाजपा को 26 सीटें ज्यादा मिलीं। पिछले चुनाव में केवल 8 सीटें थीं। आप ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी.


भाजपा ने 1993 में 49 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मुख्यमंत्री बदलते रहे. मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे।


1998 के बाद कांग्रेस ने 15 साल राज किया। इसके बाद 2013 से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी।


इस बार भाजपा की 40 सीटें बढ़ीं। पार्टी ने 68 पर चुनाव लड़ा, 48 सीटें जीतीं। वहीं आप को 40 सीटों का नुकसान हुआ।

 
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफ़ा किया। वहीं आप को करीब 10% का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक भी सीट नहीं मिली, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।


इस चुनाव में कई चर्चित चेहरों को हार का सामना करना पड़ा. इसमें सबसे बड़ा नाम आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का है जो भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4089 वोटों से चुनाव हार गये. वहीं पार्टी में दूसरे नंबर के नेता मनीष सिसोदिया अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के तरविंदर सिंह वकील से 675 वोटों के बहुत कम अंतर से हार गये. 


दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी अपने विवादित बयानों के लिए चर्चित रहे भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधुड़ी से महज 989 वोटों के अंतर से चुनाव जीत पाईं. 


आप पार्टी के चर्चित चेहरों में से सौरभ भारद्वाज, राखी बिड़ला, सोमनाथ भारती, अवध ओझा को हार का मुंह देखना पड़ा.


विधानसभावार उम्मीदवारों की लिस्ट इसप्रकार है जिन्होंने दिल्ली विधान सभा में जीत हासिल की है.


आदर्श नगर विधानसभा सीट से राज कुमार भाटिया (बीजेपी), अंबेडकर नगर सीट से डॉ अजय दत्त (आप), बाबरपुर विधानसभा से गोपाल राय (आप).


बल्लीमारान सीट से इमरान हुसैन (आप), बवाना से रविंदर इंदराज सिंह (बीजेपी), बादली से दीपक चौधरी (बीजेपी), बदरपुर से राम सिंह नेताजी (आप), बुराड़ी सीट से संजीव झा (आप).


कालकाजी सीट से आतिशी (आप). करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा (बिजेपी), बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत (बीजेपी), चांदनी चौक सीट से पुनर्दीप सिंह सावनी सैबी (आप), छतरपुर सीट से करतार सिंह तंवर (बीजेपी), दिल्ली कैंट सीट से वीरेंद्र सिंह कादियान (आप).


देवली सीट से प्रेम चौहान (आप), द्वारका सीट से प्रद्युम्न सिंह राजपूत (बीजेपी), गांधी नगर सीट से नवीन चौधरी (आप), घोंडा सीट से अजय महावर (बीजेपी), गोकलपुर सीट से सुरेन्द्र कुमार (आप).


ग्रेटर कैलाश सीट से शिखा रॉय (बीजेपी), हरिनगर सीट से श्‍याम शर्मा (बीजेपी), जनकपुरी सीट से आशीष सूद (बीजेपी). जंगपुरा सीट से तरविंदर सिंह मारवाह (बीजेपी).


करोल बाग सीट से विशेष रवि (आप), कस्तूरबा नगर सीट से नीरज बसोया (बीजेपी), किराड़ी सीट से अनिल झा (आप). 


कोंडली सीट से कुलदीप कुमार (आप), कृष्णा नगर सीट से डॉ अनिल गोयल (बीजेपी), लक्ष्मी नगर सीट से अभय कुमार वर्मा (बीजेपी), मादीपुर सीट से कैलाश गंगवाल (बीजेपी).


मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान (बीजेपी), मटियाला सीट से संदीप सेहरावत (बीजेपी) जीते, महरौली सीट से गजेन्द्र सिंह यादव (बीजेपी).


मॉडल टाउन सीट से अशोक गोयल (बीजेपी), मटिया महल सीट से आले मोहम्मद इकबाल (आप), मोती नगर सीट से हरीश खुराना (बीजेपी), मुंडका सीट से गजेंद्र दराल (बीजेपी).


मुस्तफाबाद विधानसभा से मोहन सिंह बिष्‍ट (बीजेपी), नजफगढ़ विधानसभा से नीलम पहलवान (बीजेपी), नांगलोई जाट से मनोज कुमार शौकीन (बीजेपी), नरेला से राज करण खत्री (बीजेपी).


नई दिल्ली से प्रवेश वर्मा, ओखला से अमानतुल्लाह खान (आप), पटपड़गंज से रविंदर सिंह नेगी (बीजेपी), पालम विधानसभा से कुलदीप सोलंकी (बीजेपी).


पटेल नगर से प्रवेश रत्न (आप), आरके पुरम से अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी), राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा (बीजेपी), रिठाला से कुलवंत राणा (बीजेपी).


राजिंदर नगर से उमंग बजाज (बीजेपी), रोहतास नगर से जितेंद्र महाजन (बीजेपी), रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता (बीजेपी), सदर बाजार से सोम दत्त (आप), संगम विहार से चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी).


सीलमपुर से चौधरी जुबैर अहमद (आप), सीमापुरी से वीर सिंह धींगान (आप), शाहदरा सीट से संजय गोयल (बीजेपी), शकूर बस्ती से करनैल सिंह (बीजेपी), शालीमार बाग से रेखा गुप्ता (बीजेपी).


सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत (आप), तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री (बीजेपी), तुगलकाबाद से साही राम (आप), तिलक नगर से जरनैल सिंह (आप), त्रिनगर से तिलक राम गुप्ता (बीजेपी).


त्रिलोकपुरी से रविकांत उज्जैनवाल (बीजेपी), उत्तम नगर से पवन शर्मा (बीजेपी), विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह (बीजेपी), वजीरपुर से पूनम शर्मा (बीजेपी), विश्वास नगर से ओम प्रकाश शर्मा (बीजेपी)


 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP