रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

लंदन में भगोड़ों की मौज: भगोड़ो ने पार्टी में गाया गाना

C

CG Khabar

05 जुल. 2025, 01:49 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

Modi-Mallya
Modi-Mallya

नई दिल्ली । डेस्क: लंदन में हाल ही में एक शानदार पार्टी में भारत के दो कथित भगोड़े, विजय माल्या और ललित मोदी को एक साथ देखा गया. दोनों ने महंगे सूट में सजे-धजे गले में गले डालकर फ्रैंक सिनात्रा का गाना ‘माई वे’ गाया. 


इस पार्टी का एक वीडियो ललित मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब वायरल हो चुका है.

विज्ञापन


ललित ने अपने पोस्ट में लिखा, “310 दोस्तों और परिजनों के साथ एक शानदार रात बिताई. कई लोग सिर्फ इस पार्टी के लिए दूर-दूर से आये. सभी का धन्यवाद. मुझे पता है कि यह वीडियो विवाद खड़ा करेगा, लेकिन यही मेरे स्टाइल को सूट करता है.” उन्होंने माल्या को भी टैग किया.


दोनों के खिलाफ भारत में हजारों करोड़ रुपये के ऋण और वित्तीय घोटाले के आरोप हैं. ललित पर आईपीएल के दौरान आर्थिक अनियमितताओं का आरोप है, जिसके बाद वे 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए. हाल ही में उन्हें वानुअतु की नागरिकता मिली थी, लेकिन उनका पासपोर्ट रद्द हो गया. 


दूसरी ओर, माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के लिये 17 बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाने में वे असफल रहे. 2016 में वे भारत छोड़कर भाग गये और 2017 में लंदन में गिरफ्तार हुये, लेकिन कुछ ही घंटों में जमानत पर रिहा हो गये.


भारत सरकार लंबे समय से दोनों को देश वापस लाने की कोशिश कर रही है. इस बीच, ललित का यह वीडियो नए विवाद को जन्म दे रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP