सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

लॉस एंजिल्स में कर्फ्यू लोकल इमरजेंसी लगा

C

CG Khabar

11 जून 2025, 03:40 AM 1 मिनट में पढ़ें 4

कर्फ्यू
कर्फ्यू

नई दिल्ली । डेस्क: अमरीका के लॉस एंजिल्स में मेयर ने लेकल इमरजेंसी तथा कर्फ्यू लगा दिया है. मेयर करेन बास ने कहा है कि मैंने लॉस एंजिल्स के डाउनटाउ में तोड़फोड़ और लूटपाट रोकने के लिये लोकल इमरजेंसी का एलान किया है.


मेयर के अनुसार, कर्फ्यू मंगलवार रात 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) बुधवार सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा. करेन बास ने कहा कि कर्फ्यू कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है. मेयर करेन बास ने कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के अप्रवासी नागरिकों के घरों पर चल रहे छापों के विरोध में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ.

विज्ञापन


सिएटल, ऑस्टिन, शिकागो और वॉशिंगटन, डी.सी. जैसे शहरों में प्रदर्शन भड़क उठे हैं, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाये. इस वजह से फेडरल बिल्डिंग के पास यातायात ब्लॉक रहा.


दूसरी तरफ, अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमरीकी सेना की 250वीं वर्षगाठ के अवसर पर कहा, ये लोग पेशेवर हैं. ये शौकिया नहीं हैं. उन्होंने ये भी कहा कि वे अमरीकी सीनेटरों के साथ मिलकर अमरीकी ध्वज जलाने वाले लोगों को "एक साल" के लिये जेल में डालने के लिये कानून पारित करने पर काम कर रहे हैं

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP