सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

लीक ऑडियो से खुलासा Indo-US Trade Deal के विरोध में ट्रंप, नवारो और जेडी वैंस

C

CG Khabar

26 जन. 2026, 07:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

Indo-US Trade Deal
Indo-US Trade Deal

वाशिंगटन । डेस्क: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते के विफल होने को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के भीतर ही इस मुद्दे पर गंभीर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. अमेरिकी सीनेटर टेड क्रूज़ की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग लीक होने के बाद विवाद और गहरा गया है.


रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेटर टेड क्रूज़ ने आरोप लगाया है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को रोकने में व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो, उपराष्ट्रपति जेडी वैंस और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम भूमिका रही है. 

विज्ञापन


यह दावा अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियोस की एक रिपोर्ट में किया गया है.


लीक ऑडियो में क्रूज़ यह कहते सुने गए हैं कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए व्हाइट हाउस से लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के शीर्ष स्तर पर ही इसका विरोध हो रहा है. 


बातचीत के दौरान उन्होंने नवारो और वैंस के साथ-साथ ट्रंप की नीतियों को भी समझौते में देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया.


उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पीटर नवारो और जेडी वैंस भारत के खिलाफ सख्त बयान दे चुके हैं. वहीं रूस से तेल खरीद के मुद्दे पर ट्रंप प्रशासन ने भारत पर कड़े शुल्क लगाए थे.


रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि क्रूज़ और कुछ अन्य रिपब्लिकन सीनेटरों ने पिछले साल ट्रंप को व्यापक आयात शुल्क लगाने से आगाह किया था. उनका कहना था कि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और 2026 के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है. हालांकि, ट्रंप ने इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP