गुरू, 26 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: 9 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध, 24 घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे

सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए 9 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया और आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.

C

CG Khabar

26 नव. 2026, 08:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 46

9 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज
9 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने अटल आवास खरमोरा, वार्ड 23 निवासी 36 वर्षीय संतोष दास महंत पिता पिताम्बर दास महंत को 25 नवंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया. 

पूछताछ में अपराध के सबूत मिलने के बाद आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई और उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.

इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब एक महिला ने सिविल लाइन रामपुर थाने पहुंचकर अपनी 9 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ हुए लैंगिक अपराध की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपराध क्रमांक 991/2026 पंजीबद्ध किया. आरोपी संतोष दास महंत के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296, 115(2), 351(3) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 10 और किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

जांच प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने सबसे पहले पीड़िता और प्रार्थिया के कथन दर्ज किए और संबंधित गवाहों के बयान भी लिए. इसके पश्चात घटनास्थल अटल आवास खरमोरा का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य संकलन के लिए सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट से प्रतिवेदन तैयार कराया गया. साथ ही, पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा में कराया गया, जिसके बाद पुलिस को आरोपी तक पहुंचने और उसे दबोचने में सफलता मिली.

इस कार्रवाई के साथ ही कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बच्चों के विरुद्ध होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना बिना देरी किए तुरंत पुलिस को दें. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे संवेदनशील मामलों में पीड़ित बच्चों की गोपनीयता बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट- कनेक्शन के बाद भी सर्विस वायर की सुरक्षा बिजली विभाग की जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़

करंट से 18 वर्षीय युवक की मौत पर छत्तीसगढ़ HC ने बरकरार रखा 15.21 लाख रुपये का मुआवजा

35 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

गुजरात: छत्तीसगढ़ पुलिस की कस्टडी से भागने के लिए होटल के खिड़की से कूदा नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी

13 घंटे पहले

छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर को एवं शिक्षक पदों के लिए 20 दिसंबर को
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सहायक शिक्षक की परीक्षा 6 दिसंबर को एवं 1,654 शिक्षक पदों के लिए 20 दिसंबर को

13 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुआवजा 2.49 करोड़ से घटाकर 2.37 करोड़ रुपये कर दिया
छत्तीसगढ़

HC कोर्ट ने डॉक्टर के परिजनों का मुआवजा 2.49 करोड़ से घटाकर 2.37 करोड़ रुपये कर दिया

13 घंटे पहले

 'महानदी बचाओ आंदोलन' ने दी SC जाने और जन आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़

महानदी जल विवाद: 'महानदी बचाओ आंदोलन' ने दी SC जाने और जन आंदोलन की चेतावनी

14 घंटे पहले

जांजगीर में प्रेमिका की हत्या
छत्तीसगढ़

दूसरे प्रेमी के साथ देख आगबबूला हुए प्रेमी ने की महिला की हत्या, सदमे में खुद भी खाया जहर

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP