रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

केरल: 48 घंटे से फंसा है लड़ाकू विमान

C

CG Khabar

17 जून 2025, 05:25 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

लड़ाकू विमान
लड़ाकू विमान

नई दिल्ली । संवाददाता: केरल हवाई अड्डे पर दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान48 घंटे से फंसा है. तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटेन का अत्याधुनिक एफ-35बी स्टील्थ लड़ाकू विमान रविवार तड़के केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने के बाद से पिछले 48 घंटों से वहीं फंसा हुआ है. यह विमान, जिसे दुनिया का सबसे महंगा लड़ाकू विमान माना जाता है, ब्रिटेन के युद्धपोत 'एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स' का हिस्सा है.


सूत्रों के अनुसार, विमान में अभी भी कई तकनीकी खामियां बनी हुई हैं, जिसके चलते इसे युद्धपोत पर वापस ले जाना संभव नहीं हो सका है. भारतीय वायुसेना ने इस घटना को सामान्य बताते हुए कहा कि उस समय हिंद महासागर में भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा था, जिसमें 'एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स' भी शामिल था. इस अभ्यास के दौरान विमान में ईंधन की कमी और खराब मौसम के कारण इसे तिरुवनंतपुरम में आपात लैंडिंग करानी पड़ी.

विज्ञापन


एफ-35बी, जिसे अमरीकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बनाया है, बिना किसी कैटापल्ट सिस्टम के विमानवाहक पोत से उड़ान भरने में सक्षम है. यह विमान मुख्य रूप से अमरीका, ब्रिटेन और नाटो बलों के पास है. हाल ही में इजरायल ने ईरान पर बमबारी के लिये इस विमान का इस्तेमाल किया है.


भारतीय वायुसेना ने कहा कि विमान को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है. हालांकि, इस मामले पर न तो ब्रिटेन सरकार ने और न ही विमान निर्माता कंपनी ने कोई आधिकारिक बयान जारी किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP