शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

ईरान ने कहा- दोबारा हमला हुआ तो खोल देंगे नए मोर्चे

C

CG Khabar

20 मई 2026, 06:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मोहम्मद अकरमीनिया
मोहम्मद अकरमीनिया

तेहरान । डेस्क: ईरान की सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमीनिया ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर देश पर दोबारा कोई हमला किया गया, तो ईरान उनके खिलाफ नए मोर्चे खोल देगा. 


तेहरान के वलीअसर स्क्वायर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकरमीनिया ने कहा कि कुछ ताकतों ने देश को विभाजित करने की कोशिश की थी. 

विज्ञापन


उन्हें लगता था कि इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और वरिष्ठ सैन्य कमांडरों की हत्या करके वे इस्लामिक गणराज्य का तख्तापलट कर देंगे और ईरान को टुकड़ों में बांटने का अपना मकसद पूरा कर लेंगे, लेकिन ईरानी जनता ने इसका कड़ा जवाब दिया है.


सेना के प्रवक्ता ने ईरानी सेना की "शानदार उपलब्धियों" की तारीफ की और कहा कि सशस्त्र बल मौजूदा संघर्षविराम की अवधि को युद्ध जैसी स्थितियों के रूप में ही देख रहे हैं ताकि अपनी युद्ध तैयारियों को लगातार मजबूत रखा जा सके. 


अकरमीनिया ने दो टूक शब्दों में कहा कि ईरान को न तो अलग-अलग किया जा सकता है और न ही हराया जा सकता है. 


उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विपरीत ताकतों ने दोबारा मूर्खता की और जायोनी (यहूदी) जाल में फंसकर ईरान के खिलाफ कोई आक्रामकता दिखाई, तो ईरान नए तरीकों और नई क्षमताओं के साथ उनके खिलाफ नए मोर्चे खोल देगा. 


इसके अलावा, उन्होंने सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमनध्य पर ईरान के नियंत्रण का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रह सकती. अब केवल एक ही रास्ता बचा है कि वे ईरानी राष्ट्र का सम्मान करें और इस्लामिक गणराज्य के वैध अधिकारों को स्वीकार करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP