सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर लगा अनिश्चितकालीन प्रतिबंध

C

CG Khabar

05 जन. 2026, 08:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

युनूस
युनूस

ढाका । डेस्क: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट संबंधों में उपजी कड़वाहट के बीच मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने बांग्लादेश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के प्रसारण और प्रचार पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है. सोमवार को सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक IPL से जुड़ी किसी भी गतिविधि का प्रसारण नहीं किया जा सकेगा. 


यह विवाद तब शुरू हुआ जब आगामी IPL नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा 9.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भारत में विरोध के स्वर उठे.

विज्ञापन


भारत में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर कथित अत्याचारों के विरोध में विभिन्न राजनीतिक दलों और धार्मिक गुरुओं ने मुस्तफिजुर की भागीदारी पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उन्हें लीग से बाहर करने का निर्णय लिया. 


इस घटनाक्रम से नाराज होकर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने भारत में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम न भेजने का निर्देश दिया, जिस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी मुहर लगा दी है और ICC को इस संबंध में सूचित कर दिया है. 


इसी तनावपूर्ण माहौल के बीच सूचना एवं प्रसारण सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन के मंत्रालय ने अब बांग्लादेश में IPL के पूर्ण बहिष्कार का आधिकारिक आदेश लागू कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP