सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमरीका में 4 भारतीय मूल की कार दुर्घटना में मौत

C

CG Khabar

03 अग. 2025, 11:11 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

दीवान परिवार
दीवान परिवार

न्यूयॉर्क । डेस्क: अमरीका के न्यूयॉर्क के बफ़ेलो से लापता हुये भारतीय मूल के एक परिवार के चार सदस्यों को कार दुर्घटना के बाद मृत पाया गया है. मार्शल काउंटी शेरिफ माइक डफ़र्टी के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है.


मृतकों की पहचान डॉ. किशोर दीवान, आशा दीवान, शैलेश दीवान और गीता दीवान के रूप में हुई है.

विज्ञापन


शेरिफ कार्यालय के एक बयान में कहा गया, "बफ़ेलो, न्यूयॉर्क से लापता हुये चार व्यक्तियों को एक वाहन दुर्घटना के बाद मृत पाया गया है. पीड़ितों की पहचान डॉ. किशोर दीवान, श्रीमती आशा दीवान, श्री शैलेश दीवान और श्रीमती गीता दीवान के रूप में हुई है."


शेरिफ कार्यालय के अनुसार, उनका वाहन शनिवार देर रात बिग व्हीलिंग क्रीक रोड के किनारे एक खड़ी ढलान से नीचे पाया गया.


उन्होंने यह भी बताया कि जांच पूरी होने के बाद उनकी मृत्यु के आसपास की परिस्थितियों के बारे में और जानकारी दी जायेगी.


दीवान परिवार को आखिरी बार मंगलवार दोपहर पेन्सिलवेनिया के एरी में पीच स्ट्रीट पर एक फास्ट-फूड रेस्तरां में देखा गया था. 


परिवार के दो सदस्य रेस्तरां में प्रवेश करते और अपनी कार में वापस लौटते देखे गये थे.


बाद में, उनका वाहन वेस्ट वर्जीनिया के माउंड्सविल में प्रभुपादा के पैलेस ऑफ गोल्ड की ओर इंटरस्टेट 79 पर दक्षिण की ओर जाते हुए देखा गया था. हालांकि, वे अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे.


शेरिफ कार्यालय ने कहा कि वे दीवान परिवार के साथ वास्तव में क्या हुआ, यह निर्धारित करने के लिये कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP