शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारत-अमरीका ट्रेड डील जल्द होगा

C

CG Khabar

24 जुल. 2025, 10:29 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

ट्रेड डील
ट्रेड डील

नई दिल्ली । डेस्क: भारत और अमरीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को लेकर सक्रिय वार्ता चल रही है. विदेश राज्य मंत्री किर्ति वर्धन सिंह ने 24 जुलाई 2025 को राज्यसभा में बताया कि दोनों देश इस समझौते के पहले चरण को शीघ्र पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध हैं. 


वार्ता में बाजार पहुंच बढ़ाने, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने, और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. यह बयान शिव सेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के सवाल के जवाब में आया.

विज्ञापन


मंत्री ने यह भी बताया कि 1 जुलाई 2025 को वाशिंगटन डीसी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान विदेश मंत्री ने बीटीए वार्ता का जिक्र किया था. 


दोनों पक्ष इस प्रक्रिया में सकारात्मक गति बनाये रखने के लिए सहमत हैं. 


उधर, अमरीका ने 2 अप्रैल 2025 को भारत सहित 185 देशों पर 10% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसे बाद में भारत के लिए 26% निर्धारित किया गया. 


हालांकि, इसे 10% पर रोककर 1 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया गया है. दोनों देश इस समझौते को बहु-क्षेत्रीय और पारस्परिक रूप से लाभकारी बनाने पर केंद्रित हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP