भारत ने पाक के PM शहबाज़ शरीफ़ के आरोपों को किया ख़ारिज
नई दिल्ली । डेस्क: भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के उन आरोपों को "आधारहीन और मनगढ़ंत" बताते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले को नई दिल्ली से जोड़ा था.
इस्लामाबाद में एक अदालत के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी. इसके कुछ ही घंटों बाद, पीएम शरीफ़ ने हमले में "भारतीय समर्थन से सक्रिय" समूहों के शामिल होने का आरोप लगाया था.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भारत स्पष्ट रूप से एक भ्रमित पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा लगाए गए निराधार और बेबुनियाद आरोपों को खारिज करता है." उन्होंने इसे पाकिस्तान की "पुरानी रणनीति" बताया, जिसके तहत वह देश के अंदर चल रहे सैन्य-प्रेरित संवैधानिक उलटफेर से जनता का ध्यान भटकाने के लिए भारत के खिलाफ मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ता है.
जायसवाल ने ज़ोर देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय सच्चाई से अवगत है और पाकिस्तान के "हताश ध्यान भटकाने वाले दांव" से गुमराह नहीं होगा. वहीं, इस हमले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह बम विस्फोट अफगान तालिबान की ओर से भेजा गया एक संदेश है.
Our response to media queries on remarks made by the Pakistani leadership⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) November 11, 2025
🔗 https://t.co/tgzgs65ppm pic.twitter.com/rxwpy8AXK6