रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारत ने 'बोर्ड ऑफ पीस ऑन गाजा' में 'पर्यवेक्षक' के तौर पर लिया हिस्सा

C

CG Khabar

19 फ़र. 2026, 07:12 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

बोर्ड ऑफ पीस
बोर्ड ऑफ पीस

वॉशिंगटन । डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा गाजा के पुनर्विकास के लिए गठित 'बोर्ड ऑफ पीस' की उद्घाटन बैठक में भारत ने 'पर्यवेक्षक' देश के रूप में शिरकत की है. 


गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को डोनाल्ड जे. ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास की प्रभारी 'चार्ज डी अफेयर्स' नमग्या खंपा ने किया. 

विज्ञापन


हालांकि, भारत अभी आधिकारिक तौर पर इस बोर्ड का सदस्य नहीं बना है.


राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बोर्ड के लिए 10 अरब डॉलर की राशि देने की घोषणा की है, जिसमें वर्तमान में अर्जेंटीना, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई और हंगरी सहित 27 देश शामिल हैं. 


गौरतलब है कि इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम के दूसरे चरण के तहत घोषित इस पहल के लिए ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया था. 


संयुक्त राष्ट्र के विकल्प के तौर पर देखे जा रहे इस बोर्ड का मुख्य उद्देश्य गाजा में शांति बहाली और वैश्विक संघर्षों का समाधान करना है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP