रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत उभरती हुई शक्ति: शुभांशु शुक्ला

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 09:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

शुंभाशु शुक्ला
शुंभाशु शुक्ला

रायपुर । संवाददाता: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने मंगलवार को कहा कि भारत अपनी जटिल मिशनों को पूरा करने की क्षमता और महत्वाकांक्षी नीतियों के कारण वैश्विक स्तर पर एक उभरती हुई शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है. रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया की निगाहें अब भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों पर टिकी हैं और हमसे काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.


शुक्ला नवा रायपुर के अटल नगर स्थित राखी गांव के एक सरकारी स्कूल में छात्रों के लिए 'स्पेस लैब विद सिमुलेटर' का उद्घाटन करने छत्तीसगढ़ पहुंचे. 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट में अंतरिक्ष विभाग के आवंटन में की गई दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि यह वृद्धि दर्शाती है कि सरकार और संगठन अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाने के लिए कितने गंभीर हैं.


विशेष रूप से छात्रों के भविष्य पर बात करते हुए शुभांशु शुक्ला ने कहा कि बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान में हो रही भारत की प्रगति और इस क्षेत्र में उभरते करियर के अवसरों के बारे में जानकारी देना बेहद आवश्यक है. 


उन्होंने चिंता व्यक्त की कि जानकारी के अभाव में अक्सर युवा अपनी भविष्य की राह चुनते समय सीमित रह जाते हैं. गगनयान और चंद्र मिशन जैसे कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब छात्र यह समझेंगे कि देश अंतरिक्ष अन्वेषण में कहाँ जा रहा है, तभी वे विज्ञान के प्रति प्रोत्साहित होंगे और इसे एक करियर के रूप में अपना सकेंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP