सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

भारत का सबसे तेज धावक का छत्तीसगढ़ कनेक्शन

भारत का तेज धावक छत्तीसगढ़ से

C

CG Khabar

07 जुल. 2025, 05:10 AM 1 मिनट में पढ़ें 27

अनिमेष कुजूर
अनिमेष कुजूर

रायपुर । संवाददाता : छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट और रिले मीटिंग 2025 में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में 10.18 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. वे 100 मीटर को 10.2 सेकंड से कम समय में पूरा करने वाले पहले भारतीय बन गये हैं.


अनिमेष कुजूर का जन्म छत्तीसगढ़ के जशपुर के घुईटानगर गांव में हुआ था. अनिमेष उरांव समुदाय से हैं. उनका बचपन का कुछ समय छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बीता था. अनिमेष ने अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में भी पढ़ाई की थी. वे अब ओडिशा में रहते हैं.

विज्ञापन


वारी के. बागलात्ज़िस म्यूनिसिपल स्टेडियम में फाइनल बी में कुजूर ने ग्रीक धावक सोटिरियोस गारागानिस (10.23 सेकंड) और फिनलैंड के समुली सैमुएलसन (10.28 सेकंड) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया.


कुल स्टैंडिंग में, कुजूर ने दक्षिण अफ्रीका के बेंजामिन रिचर्डसन (10.01 सेकंड) और ओमान के अली अनवर अल-बलूशी (10.12 सेकंड) के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया.


22 वर्षीय कुजूर ने बेंगलुरु में इंडियन ग्रां प्री 1 में गुरिंदरवीर सिंह द्वारा स्थापित पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 10.20 सेकंड को तोड़ा. उन्होंने अपने पिछले व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय 10.27 सेकंड को भी 0.09 सेकंड से सुधारा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

8 मिनट पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

6 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

7 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

7 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

एक दिन पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP