गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

पीएम आवास योजना में राजधानी रायपुर फिसड्डी

C

CG Khabar

13 जून 2025, 12:50 AM 1 मिनट में पढ़ें 20

पीएम आवास योजना
पीएम आवास योजना

रायपुर । संवाददाता: पीएम आवास योजना में राजधानी रायपुर 10 जिलों में छठवें स्थान पर है. जबकि रायगढ़ पहले स्थान पर है. न्यायधानी बिलासपुर दूसरे स्थान पर है. तीसरे स्थान पर जांजगीर-चांपा जिला है. रायगढ़ ने 20,067 पीएम आवास मकान, बिलासपुर ने 20,038 मकान तथा जांजगीर-चांपा ने 19,466 मकान बनाकर दिये हैं. 


इसी तरह से सक्ति ने 17,872 मकान, बलौदा बाजार ने 16,782 मकान, रायपुर ने 16,285 मकान, कोरबा ने 14,639 मकान, कवर्धा ने 13,044 मकान, महासमुंद ने 12,776 मकान तथा बलरामपुर ने 12,613 मकान पूरे करके दिये हैं.

विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य हर व्यक्ति को सम्मानपूर्वक रहने के लिये पक्का आवास प्रदान करना है.


रायगढ़ जिले में इस उद्देश्य को जमीनी हकीकत में बदलने के लिये जिला प्रशासन ने समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ काम किया.


अब तक जिले में 20,067 मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. इनमें से अधिकांश परिवार ऐसे हैं, जो वर्षों से कच्चे और असुरक्षित घरों में जीवन यापन कर रहे थे. पीएम आवास योजना के तहत न सिर्फ उन्हें पक्का घर मिला, बल्कि स्वाभिमान और सामाजिक सुरक्षा का अहसास भी मिला.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP