छत्तीसगढ़ में कई IAS अधिकारियों का तबादला
रायपुर | संवाददाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे से ठीक पहले छत्तीसगढ़ शासन ने गुरुवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है. सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के तबादले के साथ कईों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं.
सचिव, आयुक्त, संचालक और प्रबंध संचालक स्तर के पदों पर व्यापक स्तर पर बदलाव किए गए हैं.आईएएस अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं-
शिखा राजपूत तिवारी (IAS 2008)
उन्हें आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के पद से हटाकर सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग पदस्थ किया गया है.
डॉ. प्रियंका शुक्ला (IAS 2009)
इन्हें स्वास्थ्य विभाग से स्थानांतरित कर आयुक्त, समग्र शिक्षा बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
किरण कौशल (IAS 2009)
उन्हें प्रबंध संचालक, मार्कफेड से स्थानांतरित कर मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है.
पदुम सिंह एल्मा (IAS 2010)
इन्हें प्रबंध संचालक, CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) नियुक्त किया गया है. साथ ही बेवरेजेस कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. उनके कार्यभार ग्रहण करते ही इस पद को प्रवर श्रेणी वेतनमान के समकक्ष घोषित कर दिया गया है.
संजीत कुमार झा (IAS 2011)
उन्हें संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं नियुक्त किया गया है और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
जितेन्द्र कुमार शुक्ला (IAS 2012)
इन्हें मार्कफेड का प्रबंध संचालक (MD) बनाया गया है.
रितेश अग्रवाल (IAS 2012)
उन्हें आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
इसके अलावा इफ्फत आरा, संतन देवी जांगड़े, सुखनाथ अहिरवार, डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, रीता यादव और लोकेश कुमार को भी विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.