रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

हरिद्वार में लड़की के साथ गैंगरेप के बाद छत से फेंका

C

CG Khabar

10 अग. 2025, 05:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

गैंग रेप
गैंग रेप

नई दिल्ली । डेस्क: हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में शनिवार को एक 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया. इसके बाद तीन आरोपियों द्वारा उसे एक मकान की छत से नीचे गन्ने के खेत में फेंक दिया गया. 


आरोपी घटना के बाद फरार हो गए. पीड़िता को गंभीर चोटें आई हैं और वह वर्तमान में हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती है.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने शिकायत दर्ज की है कि एक किशोर लड़के ने पीड़िता को अपनी मोटरसाइकिल पर बहला-फुसलाकर फेरूपुर क्षेत्र में एक खेत के पास बने छोटे से मकान में ले गया, जहां उसके दो दोस्त पहले से मौजूद थे. 


परिवार का आरोप है कि तीनों ने मिलकर लड़की के साथ बलात्कार किया.


जब कुछ ग्रामीणों ने लड़की को उस किशोर के साथ देखा और मकान का गेट खोलने की मांग की, तो डर के मारे आरोपियों ने लड़की को छत पर ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया और वहां से भाग गए. 


पुलिस ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर थी और उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.


पथरी थाने के एसएचओ मनोज नौटियाल ने कहा, "पीड़िता का मेडिकल परीक्षण, जो कल नहीं हो सका था, अब किया जा रहा है. एक नामजद आरोपी अरविंद (19) और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों, जिनमें से एक नाबालिग है, के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है."


पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया, क्योंकि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदायों से हैं. 


कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. फरार आरोपियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP