मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते गिरफ्तार

C

CG Khabar

10 अग. 2026, 02:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

 एल. ख्यांगते
एल. ख्यांगते

रांची । डेस्क: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं और धांधली के मामले में सीआईडी (CID) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है. राज्य की जांच एजेंसी के अपर पुलिस महानिदेशक (CID) मनोज कौशिक ने इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है. 


एल. ख्यांगते की गिरफ्तारी के साथ ही इस हाई-प्रोफाइल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किए जाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20 हो गई है.

विज्ञापन


राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके एल. ख्यांगते को पिछले साल फरवरी में जेपीएससी (JPSC) अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था. भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप लगने और मामला गर्म होने के बाद उन्होंने बीते 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. 


हालांकि, उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए स्वेच्छा से पद छोड़ा है. उनके इस्तीफे के ठीक अगले दिन सीआईडी ने उनके सरकारी आवास सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी.


सीआईडी इस मामले में 28 जुलाई से अब तक उनसे चार बार गहन पूछताछ कर चुकी थी. यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों का भारी विरोध-प्रदर्शन जारी है. 


छात्रों के आक्रोश के बीच आयोग के तीन अन्य सदस्यों ने भी एक दिन पहले ही अपने पदों से इस्तीफा दिया था. फिलहाल सीआईडी पूरे मामले में अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और बिचौलियों की भूमिका की गहन जांच में जुटी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

इज़रायल में नई सरकार की कवायद: गादी आइजनकोट का गठबंधन कितना अलग होगा?

2 घंटे पहले

इमरान खान-बुशरा बीबी
देश-विदेश

इमरान खान ने खुद और पत्नी बुशरा बीबी के तत्काल इलाज के लिए लगाई गुहार

2 घंटे पहले

APEC China
देश-विदेश

एनवीडिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के साये में APEC समिट: US दिग्गज CEO ने बनाई दूरी

3 घंटे पहले

चीन-रूस-अमेरिका का झंडा
देश-विदेश

शेन्झेन में त्रिपक्षीय बैठक: याल्टा 2.0 सम्मेलन नहीं बल्कि वैश्विक स्थिरता पर होगी महाशक्तियों की चर्चा

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

विदेशी डेटा सेंटरों से अमेरिकी AI चिप्स इस्तेमाल करने की चीनी कंपनियों की राह बंद

3 घंटे पहले

शेख हसीना- पूर्व प्रधानमंत्री बांग्लादेश
देश-विदेश

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत की शर्तों वाली खबरों को बांग्लादेश ने किया खारिज

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP