मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

19 साल बाद खुलेगी नंदीग्राम के 'रक्तपात' की फाइल: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का ऐलान

नंदीग्राम दिवस के अवसर पर गोकुलनगर में आयोजित मंच से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2007 में हुए 'ऑपरेशन सूर्योदय' और हिंसा के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का संकल्प जताया. उन्होंने तत्कालीन वाम सरकार के दौरान हुई बर्बरता का जिक्र करते हुए ऐलान किया कि इस मामले में नई एफआईआर दर्ज की जाएगी और अधूरी जांच को पूरा कर दोषियों को सजा दी जाएगी.

C

CG Khabar

10 नव. 2026, 02:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल
शुभेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल

कोलकाता । डेस्क: नंदीग्राम दिवस के अवसर पर गोकुलनगर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 2007 की नंदीग्राम हिंसा और 'ऑपरेशन सूर्योदय' को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने घोषणा की है कि 19 साल पुराने इस मामले की फाइल दोबारा खोली जाएगी और नई एफआईआर दर्ज कर जांच प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने तत्कालीन वामपंथी सरकार के दौरान हुई कथित हिंसा और बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि सीआईडी (CID) जांच होने और पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ के 181 दिनों तक जेल में रहने के बावजूद आज तक पीड़ितों को पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है. 

घटना की भयावहता बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि 11 लोगों को बंधक बनाकर सीपीएम कार्यालय में ले जाया गया, जहां उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए और शवों को बैग में भरकर गहरे समुद्र ('डीप सी') में फेंक दिया गया.

शुभेंदु अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि नंदीग्राम के भूमि आंदोलन में तृणमूल कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं थी, बल्कि यह लड़ाई वहां की आम जनता और तत्कालीन वाम सरकार के बीच थी. 

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम के नाम पर केवल राजनीति की और 15 साल के कार्यकाल में पीड़ितों के परिवारों को 'डेथ सर्टिफिकेट' तक उपलब्ध नहीं कराया, जिसे बाद में उन्होंने स्वयं हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराकर दिलवाया.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
DNA Test- Symbolic Photo
देश-विदेश

हरक सिंह रावत पितृत्व विवाद: 23 साल पुराना मामला फिर गर्म, DNA टेस्ट पर सियासत तेज

एक घंटा पहले

TATA Electronics- Tamilnadu
देश-विदेश

तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में हादसा, पानी की टंकी में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

एक घंटा पहले

शव- सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

इजराइली सेना की गोलीबारी से 14 वर्षीय फलस्तीनी किशोर की मौत, दो घायल

एक घंटा पहले

जेन्सेन हुआंग-ट्रंप
देश-विदेश

Nvidia Scandal: क्या ट्रम्प और शी की मुलाकात से पहले US-China के नाजुक रिश्तों पर गहराएगा संकट?

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
देश-विदेश

कैलिफोर्निया: खारिज हुआ अरबपतियों पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव, वामपंथियों की उम्मीदों पर फिरा पानी

2 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर महाभियोग की तैयारी, रिपब्लिकन सांसद का प्रस्ताव

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP