सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

NEET कैंसिल होने का कहर: दिल्ली और यूपी में दो छात्रों ने की खुदकुशी!

C

CG Khabar

15 मई 2026, 09:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 5

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

नई दिल्ली । डेस्क: पेपर लीक के कारण नीट परीक्षा (NEET-UG 2026) रद्द होने के बाद देश के छात्रों में भारी आक्रोश और निराशा का माहौल है. इसी बीच, परीक्षा निरस्त होने के सदमे में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दो मेडिकल परीक्षार्थियों (NEET Aspirants) द्वारा आत्महत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.


पहली घटना देश की राजधानी दिल्ली के आजादपुर इलाके की है. यहाँ पिछले कुछ सालों से मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी. 

विज्ञापन


मृतका के परिजनों का कहना है कि मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) रद्द होने की खबर के बाद से ही वह बेहद तनाव और डिप्रेशन में थी.


इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब परिवार वाले बिना पुलिस को सूचना दिए शव को श्मशान घाट ले गए. वहाँ के पुजारी ने जब छात्रा के गले पर संदिग्ध निशान देखा, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है.


वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में भी रितिक मिश्रा नाम के एक नीट परीक्षार्थी ने परीक्षा रद्द होने के बाद मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली. 


इस घटना को लेकर सियासी गलियारों में भी उबाल आ गया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की नाकामियों और पेपर लीक के कारण छात्र डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं. 


सपा ने पीड़ित परिवार के लिए 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है और परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व मंत्रियों को बर्खास्त करने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP