शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

स्विट्जरलैंड के लग्जरी रिसॉर्ट में धमाका, कई लोगों की मौत

C

CG Khabar

01 जन. 2026, 07:25 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

swiss explotion
swiss explotion

नई दिल्ली । डेस्क: स्विट्जरलैंड के मशहूर आल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर क्रैन्स मोंटाना में नए साल के जश्न के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. पुलिस के अनुसार, गुरुवार (31 दिसंबर, 2025) तड़के एक बार में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों की जान चली गई है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं.


दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता गेटन लैथियन ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे 'ले कॉन्स्टेलेशन' (Le Constellation) नामक बार में हुआ. 

विज्ञापन


यह बार पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है और हादसे के समय वहां बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. लैथियन ने कहा, "अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसमें कई लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं."


स्विस मीडिया द्वारा जारी की गई तस्वीरों में घटनास्थल पर एक इमारत को आग की लपटों में घिरा हुआ देखा जा सकता है, जहाँ राहत और बचाव कार्य जारी है. 


आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. फिलहाल प्रशासन ने मृतकों की सटीक संख्या स्पष्ट नहीं की है, क्योंकि बचाव अभियान अभी भी चल रहा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP