शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

एपस्टीन मामला: ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू पूछताछ के बाद रिहा

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 03:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

पूर्व प्रिंस एंड्रयू
पूर्व प्रिंस एंड्रयू

लंदन । डेस्क: जेफ्री एपस्टीन प्रकरण में एक नाटकीय मोड़ लेते हुए ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू (एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर) को गुरुवार, 19 फरवरी 2026 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थाम्स वैली पुलिस ने घंटों की पूछताछ के बाद देर रात उन्हें 'जांच के दायरे' (रिलीज़ अंडर इन्वेस्टिगेशन) में रखते हुए रिहा किया है. 


66 वर्षीय पूर्व ड्यूक ऑफ योर्क पर व्यापार दूत के रूप में कार्य करते समय पद के दुरुपयोग और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को गोपनीय आधिकारिक दस्तावेज सौंपने का गंभीर आरोप है. यह गिरफ्तारी अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी लाखों पन्नों की फाइलों के बाद हुई है, जिसमें एपस्टीन के साथ उनके संबंधों के नए खुलासे हुए थे.

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे किंग चार्ल्स III की सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित एंड्रयू के आवास पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लिया. इसके साथ ही विंडसर एस्टेट स्थित उनके पुराने निवास 'रॉयल लॉज' की भी तलाशी ली गई. 


बकिंघम पैलेस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किंग चार्ल्स ने "पूर्ण, निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया" का आह्वान किया है और कानून को अपना काम करने देने की बात कही है. वर्जीनिया ग्यूफ्रे के परिवार, जिन्होंने एंड्रयू पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. 


वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटनाक्रम को शाही परिवार के लिए "बेहद दुखद" बताया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP