शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांकेर में मुठभेड़, 1 माओवादी मारा गया

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़, 1 माओवादी मारा गया

C

CG Khabar

03 फ़र. 2025, 12:14 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़

कांकेर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी माओवादी को मारने का दावा किया है. 


जवानों ने शव के साथ हथियार और अन्य नक्सल सामान बरामद किए हैं. अभी भी मुठभेड़ वाले इलाके में जवान सर्चिंग कर रहे हैं.


कांकेर पुलिस ने मुठभेड़ को लेकर एक विज्ञप्ति जारी की है. 


पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई और माओवादी मारे गए हैं, वहीं कई घायल हुए हैं. 


जवान गश्त कर रहे हैं और भी माओवादियों के शव बरामद किए जा सकते हैं.


कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला का कहना है कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि नरायणपुर-कांकेर बार्डर पर माओवादी संगठन के बस्तर माड़ डिवीजन के काफी संख्या में माओवादी मौजूद हैं. 


इसी सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम को गश्त के लिए रवाना किया गया. 


दोपहर में जवान क्षेत्र में पहुंचे तो माओवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. 


इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुककर काफी देर तक गोलीबारी होती रही. इस बीच जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी भाग निकले. 


इसके बाद जवानों ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जो अभी तक जारी है. 


इस दौरान एक पुरुष नक्सली का शव बरामद हुआ है. एक एसएलआर राइफल भी मिला है. मारे गए माओवादी की अभी पहचान नहीं हुई है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP