रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

निर्वाचन आयोग ने कोलकाता के DC सहित 4 पुलिसकर्मी को निलंबित किया

C

CG Khabar

04 अप्रै. 2026, 03:30 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

निलंबित
निलंबित

कोलकाता । डेस्क: चुनाव आयोग ने गुरुवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान हुई कानून-व्यवस्था की चूक पर सख्त रुख अपनाते हुए कोलकाता पुलिस के चार कर्मियों को निलंबित कर दिया है. 


निलंबित अधिकारियों में दक्षिण मंडल के उपायुक्त (DC) सिद्धार्थ दत्ता, अलीपुर थाना प्रभारी (OC) प्रियंकर चक्रवर्ती, अतिरिक्त OC चंडीचरण बनर्जी और अलीपुर के सार्जेंट सौरभ चटर्जी शामिल हैं.

विज्ञापन


आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि निलंबन का यह आदेश 5 अप्रैल की सुबह 11 बजे तक लागू किया जाना चाहिए. 


केंद्रीय चुनाव निकाय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन अधिकारियों के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं और रविवार तक इस पर अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है.


यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई है जब अमित शाह, शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद थे. 


इस दौरान कालीघाट में प्रदर्शनकारियों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और "गो बैक" के नारे लगाए. वहीं, अलीपुर के सर्वे बिल्डिंग के पास भाजपा की एक जनसभा में भी भारी हंगामा और दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी. पुलिस ने इस संबंध में पहले ही तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP