सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

पूजा सीजन के लिए दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन की घोषणा

C

CG Khabar

23 अग. 2025, 04:02 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

पूजा स्पेशल ट्रेन
पूजा स्पेशल ट्रेन

रायपुर । संवाददाता: रेलवे ने पूजा सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए दुर्ग और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक विशेष ट्रेन सेवा की घोषणा की है. यह विशेष ट्रेन कुल आठ यात्राएं करेगी.


ट्रेन नंबर 08760 छत्तीसगढ़ के दुर्ग से चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 08761 हजरत निजामुद्दीन से संचालित होगी. 

विज्ञापन


यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और पलवल स्टेशनों पर रुकेगी.


ट्रेन नंबर 08760 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन पूजा विशेष ट्रेन 5 अक्टूबर से 23 नवंबर 2025 तक प्रत्येक रविवार को दुर्ग से प्रस्थान करेगी. ट्रेन नंबर 08761 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग पूजा विशेष ट्रेन 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करेगी.


इस ट्रेन में 20 कोच होंगे, जिनमें एक एसएलआर, तीन सामान्य कोच, चार स्लीपर कोच, आठ एसी-3 कोच, एक एसी-2 कोच और दो इकोनॉमी-3 कोच शामिल हैं.


ट्रेन का रूट और ठहराव


रूट: दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन और हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग


ठहराव स्टेशन: ट्रेन नंबर 08760 

दुर्ग

रायपुर

उसलापुर

पेंड्रा रोड

अनूपपुर

शहडोल

उमरिया

कटनी मुरवारा

दमोह

सागर

झांसी

आगरा कैंट

मथुरा जंक्शन

पलवल

हजरत निजामुद्दीन.


इसी तरह से ट्रेन नंबर 08761 हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग ट्रेन भी इन्ही रेलवे स्टेशनों पर रुकती हुई आयेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP