रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुबई रोड एक्सीडेंट: 7 भारतीय मजदूरों की मौत, 9 घायल

C

CG Khabar

08 जून 2026, 06:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

दुबई रोड एक्सीडेंट
दुबई रोड एक्सीडेंट

दुबई । डेस्क: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम 7 भारतीय कामगारों की मौत हो गई और 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार मिनीबस सड़क के बीचों-बीच अचानक रुकी एक ट्रक से पीछे से टकरा गई.


दुबई पुलिस के यातायात विभाग के महानिदेशक ब्रिगेडियर जुमा सालेम बिन सुवैदान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एमिरेट्स रोड पर एक तकनीकी खराबी के कारण ट्रक अचानक बीच सड़क पर रुक गया था. 

विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रही मिनीबस के चालक ने ध्यान नहीं दिया और सुरक्षित दूरी न रख पाने के कारण बस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी.


इस भीषण टक्कर में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में घायल हुए 9 अन्य लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 5 की हालत गंभीर और 4 की हालत सामान्य बताई जा रही है. 


घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया.


इस दुखद घटना पर दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में दूतावास ने कहा कि उनके अधिकारी अस्पताल पहुंचकर घायल भारतीयों से मिल चुके हैं. 


भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ित परिवारों और घायलों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करने में जुटा हुआ है. दूतावास ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP