रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक समझौते का मसौदा तैयार

C

CG Khabar

14 जून 2026, 03:28 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

ट्रंप-मोजतबा
ट्रंप-मोजतबा

नई दिल्ली । डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए एक महत्वपूर्ण सहमति बनती दिख रही है. रॉयटर्स को एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच एक समझौता ज्ञापन का अंतिम मसौदा तैयार कर लिया गया है. 


इस मसौदे में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने और तेल प्रतिबंधों पर अमेरिकी छूट जैसे कई बड़े मुद्दे शामिल हैं. इस शुरुआती सहमति के बाद अगले 60 दिनों के भीतर दोनों पक्ष एक अंतिम समझौते पर चर्चा करेंगे.

विज्ञापन


इस अहम मसौदे के तहत ईरान वाणिज्यिक जहाजों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत खोलने पर सहमत हो गया है, जिसके बदले में अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाएगा. 


इसके साथ ही, अमेरिका अंतिम सौदा होने तक ईरान पर कोई भी नया प्रतिबंध नहीं लगाने और तेल प्रतिबंधों में ढील देने के लिए तैयार हुआ है, जिससे तेहरान को तेल बेचने और राजस्व प्राप्त करने का रास्ता साफ हो जाएगा.


वित्तीय मोर्चे पर एक और बड़ी राहत देते हुए अमेरिका ईरान की फ्रीज की गई 25 बिलियन डॉलर (लगभग 25 अरब डॉलर) की संपत्ति को भी बहाल करने पर राजी हो गया है. इस राशि को सीधे नकद हस्तांतरण, क्षेत्रीय देशों के सहयोग और वित्तीय क्रेडिट लाइनों के माध्यम से जारी किया जाएगा. 


परमाणु मुद्दे पर ईरान ने प्रतिबद्धता जताई है कि वह न तो परमाणु हथियार बनाएगा और न ही उन्हें हासिल करेगा. 


इसके अलावा, ईरान मौजूदा परमाणु स्थिति को बरकरार रखेगा और यूरेनियम के संवर्धन व परमाणु सुविधाओं के विस्तार पर रोक लगाएगा. बदले में, अमेरिका इस बात पर सहमत हुआ है कि ईरान अपने अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम के स्टॉक को देश के भीतर ही कम (डाइल्यूट) कर सकता है, जिसकी विस्तृत प्रक्रिया अगले 60 दिनों के भीतर तय की जाएगी. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP