शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

कुत्तों ने दर्जन भर से अधिक लोगों को काटा

H

Hupendra Sharma

10 जुल. 2025, 09:48 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

कुत्तों ने काटा
कुत्तों ने काटा

बलरामपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में आवारा कुत्तों ने लगातार दूसरे दिन भी कई लोगों पर हमला किया. कुत्ते बाइक सवार लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर काट रहे हैे.


गुरुवार सुबह गर्भवती महिला और स्कूली बच्चे सहित पांच लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया. जबकि एक दिन पहले बुधवार को 8 लोगों को काटा था. कुत्तों के हमले से दो दिन में ही दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों का 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज में प्राथमिक इलाज किया गया. 

विज्ञापन


बताया गया कि कुमारी मानवी अपने पिता जितेंद्र प्रजापति के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी. इसी दौरान कुत्ता ने उसे काट लिया. इसी तरह 6 वर्षीय मासूम आदर्श पाल को भी स्कूल जाने के दौरान कुत्ता ने काटकर घायल कर दिया. 


गर्भवती महिला प्रियंका सोनी अपने पति रुपेश सोनी के साथ बाइक से जा रही थी. तभी कुत्ते ने काट दिया. इनके अलावा 9 वर्षीय बच्ची आर्या और 24 वर्षीय प्रदीप को भी कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया. 


घटना के बाद नगर पालिका ने मुनादी कराई है. कुत्तों को पड़कर शहर से बाहर छोड़ा जाएगा.


अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि टीम बनाकर निगरानी की जारी है, लोगों को सतर्क किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पालतू कुत्तों के गले में पट्टा पहना कर रखें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP