शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

दिल्ली: रायटर्स के अनुसार छात्र आंदोलन के चलते मध्य क्षेत्र में इंटरनेट ठप

C

CG Khabar

23 जुल. 2026, 02:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

मोबाईल फोन
मोबाईल फोन

नई दिल्ली । डेस्क: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मध्य दिल्ली में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार के निर्देश पर टेलीकॉम कंपनियों ने प्रभावित इलाकों में मोबाइल डेटा सेवाएं बंद कर दी हैं. 


समाचार एजेंसी रायटर्स ने दो सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने सरकारी आदेश का पालन करते हुए डेटा कनेक्टिविटी को निलंबित कर दिया है.


मई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामले से लगभग 20 लाख छात्र प्रभावित हुए थे. इसके विरोध में पिछले महीने से 'कॉकरोच आंदोलन' के बैनर तले युवाओं का प्रदर्शन चल रहा है. 


आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए गुरुवार शाम से ही मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा पूरी तरह बाधित हो गई. इसके चलते न केवल प्रदर्शन स्थल के आसपास आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि स्थानीय विक्रेताओं, दुकानदारों और रेस्तरां मालिकों का कहना है कि वे डिजिटल भुगतान स्वीकार करने में असमर्थ हैं, जिससे व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई हैं. 


हालांकि, रायटर्स के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम पर सरकार, दूरसंचार विभाग और टेलीकॉम कंपनियों ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP