रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

देश को फिलहाल राजनीतिक दल की नहीं, जनआंदोलन की जरूरत- अभिजीत दीपके

C

CG Khabar

04 अग. 2026, 02:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

अभिजीत दिपके
अभिजीत दिपके

छत्रपति संभाजीनगर । डेस्क: परीक्षा पत्र लीक के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन खड़ा करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुर्खियों में आई युवाओं की 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का फिलहाल चुनावी राजनीति में उतरने का कोई विचार नहीं है. संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि भारत में इस समय किसी नए राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं में जन-जवाबदेही और विश्वास बहाल करने के लिए एक मजबूत सामाजिक आंदोलन की आवश्यकता है.


अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर लौटे अभिजीत डिपके ने दिल्ली से लेकर पूरे देश में युवाओं की चिंताओं को लेकर 36 दिनों तक लंबा विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. इस आंदोलन का मुख्य केंद्र भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं में हो रही धांधली तथा बढ़ती बेरोजगारी थी. 

विज्ञापन


युवाओं के इस भारी दबाव के कारण सरकार को कड़ी कानूनी कार्रवाई और जांच समितियों का गठन करना पड़ा, वहीं 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा.  


आंदोलन के बाद अपने गृह नगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे डिपके ने बताया कि संगठन की भावी रणनीति तय करने के लिए समर्थकों की दो दिवसीय बैठक आयोजित की जा रही है. इसमें 'जन-जेड' (Gen Z) यानी देश के युवाओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी जमीनी चिंताओं को पार्टी के एजेंडे में शामिल किया जाएगा.  


चुनावी राजनीति से दूरी पर बोलते हुए दीपके ने कहा कि यदि भविष्य में देश की बहुसंख्यक जनता की स्पष्ट मांग होगी, तब ही वे राजनीतिक दल के गठन पर विचार करेंगे. फिलहाल उनका पूरा ध्यान देश के युवाओं की आवाज को एकजुट करने और तंत्र में पारदर्शिता लाने पर केंद्रित रहेगा. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP