सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रूस द्वारा पाक को JF-17 इंजन पर मोदी सरकार जवाब दे– जयराम रमेश

C

CG Khabar

04 अक्टू. 2025, 04:09 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि रूस ने पाकिस्तान को चीनी जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के लिए उन्नत आरडी-93एमए इंजन की आपूर्ति क्यों की. इसके बावजूद की भारत ने इसका विरोध किया था.


रमेश ने कहा कि रूस, जो कभी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझीदार रहा है, ने नई दिल्ली की अपील को नजरअंदाज करते हुए यह कदम उठाया है. उनका कहना है कि जेएफ-17 के नवीनतम ब्लॉक-III वेरिएंट में यही इंजन और पीएल-15 मिसाइलें लगाई जाएंगी, जिनका उपयोग ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान भारत के खिलाफ किया गया था.

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वायुसेना प्रमुख ने भी यह संकेत दिया है कि पाकिस्तान ने हाल के युद्ध में एफ-16 और जेएफ-17 श्रेणी के विमानों का इस्तेमाल किया था.


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सौदा विदेश मंत्री एस. जयशंकर के हस्तक्षेप के बावजूद आगे बढ़ रहा है. रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की व्यक्तिगत छवि आधारित कूटनीति और फोटो-ऑप्स ने भारत के राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाया है.


रमेश ने कहा, “भारत पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-थलग करने में विफल रहा है. इसके विपरीत, पाकिस्तान के नेताओं को अमेरिका, रूस और चीन का समर्थन मिल रहा है."


उल्लेखनीय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने आएंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP